क्राइम डिटेक्शन न्यूज़

क्राइम डिटेक्शन न्यूज़क्राइम डिटेक्शन न्यूज़क्राइम डिटेक्शन न्यूज़

क्राइम डिटेक्शन न्यूज़

क्राइम डिटेक्शन न्यूज़क्राइम डिटेक्शन न्यूज़क्राइम डिटेक्शन न्यूज़
  • Home
  • Latest News
  • CRIME
  • Maharashtra
  • Uttar Pradesh
  • MUMBAI
  • Politics
  • Sports
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • BIHAR
  • Rajasthan
  • Gujarat
  • Supreme Court

Mumbai News

मुंबई लोकल में अब TC की हर बातचीत कैमरे में होगी, टिकट चेकिंग के दौरान बॉडी कैमरा लगाए जाएंगे

मुंबई। लोकल ट्रेनों में टिकट जांच के दौरान TC और यात्रियों के बीच होने वाले विवादों को रोकने के लिए पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन ने नई पहल शुरू की है। AC लोकल समेत टिकट जांच के दौरान TC को बॉडी-वॉर्न कैमरों से लैस किया जाएगा।


पायलट प्रोजेक्ट के तहत 15 बॉडी कैमरे और 30 विशेष जैकेट तैयार किए जा रहे हैं। जैकेट पर लगे कैमरे और माइक्रोफोन टिकट जांच के दौरान TC और यात्री के बीच होने वाली बातचीत को रिकॉर्ड करेंगे।


किसी विवाद या शिकायत की स्थिति में रिकॉर्डिंग की मदद से पूरे मामले की जांच की जा सकेगी। रेलवे का कहना है कि इस पहल से टिकट जांच की प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुरक्षा और जवाबदेही बढ़ेगी।

कफ परेड पुलिस की बड़ी सफलता: 6 घंटे में कर्जत से 3 नाबालिग लड़कियां बरामद

मुंबई के कफ परेड इलाके से लापता हुईं तीन नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर रायगढ़ के कर्जत स्थित एक रिसॉर्ट से सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद तीनों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। 


पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त को एक 15 वर्षीय लड़की के लापता होने की शिकायत कफ परेड पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई थी। बाद में पता चला कि उसकी दो सहेलियां भी कई दिनों से स्कूल नहीं आ रही थीं।


मामला दर्ज होते ही PSI प्रशांत नेरकर और क्राइम डिटेक्शन टीम ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए लड़कियों की लोकेशन ट्रेस की, जो कर्जत, रायगढ़ में मिली। वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के बाद पुलिस की दो टीमें कर्जत पहुंचीं और तीनों लड़कियों को एक रिसॉर्ट से सुरक्षित बरामद कर लिया। 


मुंबई पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तीनों बच्चियां सुरक्षित अपने परिवारों के पास लौट सकीं, जिससे उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। 

Copyright © 2026 crimedetectionnews.com - All Rights Reserved.


Powered by

This website uses cookies.

We use cookies to analyze website traffic and optimize your website experience. By accepting our use of cookies, your data will be aggregated with all other user data.

Accept