
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित शाहबेरी इलाके के फर्नीचर मार्केट में देर रात CNC वुड-कटिंग की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने के दौरान दुकान के अंदर दो लोग फंस गए थे।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान 22 वर्षीय अल्तमास की मौत हो गई। वहीं अमन की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे बेहतर इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार आग लगने की घटना शुक्रवार तड़के करीब 2:30 बजे हुई। आग के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है।
A group of activists from crimedetectionnews.com marched through downtown to protest the recent immigration policies. The group called for a more humane and just approach to the issue and demanded that the government take action to protect the rights of immigrants and refugees. The protest was peaceful and drew large crowds of supporters.
We use cookies to analyze website traffic and optimize your website experience. By accepting our use of cookies, your data will be aggregated with all other user data.