
पुणे के चर्चित लोहगढ़ किला हत्याकांड में पुलिस ने तीसरे आरोपी रितेश हांगे को गिरफ्तार किया है। रितेश, मुख्य आरोपी चेतन चौधरी का दोस्त बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, 18 जून को रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ लोहगढ़ किले पर ट्रेकिंग के लिए गए थे, जहां उन्हें कथित तौर पर चट्टान से नीचे धकेल दिया गया था। इस मामले में पहले सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रितेश को कथित हत्या की साजिश की जानकारी थी और वह इसकी योजना में शामिल था। पुलिस का दावा है कि पहले के एक प्लान में केतन को घायल करने और बाद में उसकी हत्या करने की बात भी सामने आई थी। हत्या के बाद चेतन ने कथित तौर पर रितेश से संपर्क कर उसे घटना की जानकारी दी थी।
पुलिस ने रितेश को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे 12 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

मुंबई के सिल्वर ओक स्थित आवास पर शरद पवार और पार्थ पवार के बीच करीब तीन घंटे तक बैठक हुई। इस मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
बताया जा रहा है कि बैठक में राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, विभिन्न विकास कार्यों और महत्वपूर्ण परियोजनाओं को लेकर चर्चा हुई। हालांकि बैठक में किन मुद्दों पर अंतिम रूप से बातचीत हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से भी बैठक को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों के परिसरों को तंबाकू एवं नशीले पदार्थों से मुक्त रखने के निर्देश दिए हैं। प्राचार्यों और मुख्याध्यापकों को कैंपस को नशामुक्त घोषित करने की कार्रवाई करने को कहा गया है। साथ ही नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
We use cookies to analyze website traffic and optimize your website experience. By accepting our use of cookies, your data will be aggregated with all other user data.