CRIME DETECTION NEWS

आपका विश्वास, हमारी पहचान

सच्ची खबर | बेबाक रिपोर्टिंग | जनता की आवाज़

नासिक के आर्या ज्वेलर्स में दिनदहाड़े चोरी, ग्राहक बनकर आए चोर सोने की अंगूठियों से भरी ट्रे लेकर फरार!

Reporter: Javed Shaikh

महाराष्ट्र के नासिक स्थित आर्या ज्वेलर्स में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे दो शातिर चोर करीब ढाई तोला सोने की अंगूठियों से भरी ट्रे लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश को लेकर सवाल उठ रहे हैं।