CRIME DETECTION NEWS

आपका विश्वास, हमारी पहचान

सच्ची खबर | बेबाक रिपोर्टिंग | जनता की आवाज़

Category: Maharashtra News

  • तुर्भे के मेफको मार्केट स्थित तेल गोदाम में भीषण आग, दमकल की कई टीमें मौके पर

    तुर्भे के मेफको मार्केट स्थित तेल गोदाम में भीषण आग, दमकल की कई टीमें मौके पर

    नवी मुंबई: तुर्भे स्थित मेफको मार्केट के तेल गोदाम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

    फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।

    © Copyright Crime Detection News.यह समाचार Crime Detection News की संपत्ति है। बिना पूर्व अनुमति सामग्री की कॉपी, पुनः प्रकाशन या री-अपलोड करना प्रतिबंधित है।

  • समृद्धी महामार्ग पर भीषण हादसा, तढेगाव के पास 25 गाड़ियां आपस में टकराईं

    समृद्धी महामार्ग पर भीषण हादसा, तढेगाव के पास 25 गाड़ियां आपस में टकराईं

    महाराष्ट्र के समृद्धी महामार्ग पर तढेगाव के पास भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक की कथित गलती के चलते करीब 25 गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

    इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे के कारणों और नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।रिपोर्ट: जावेद शेख

    Crime Detection News