CRIME DETECTION NEWS

आपका विश्वास, हमारी पहचान

सच्ची खबर | बेबाक रिपोर्टिंग | जनता की आवाज़

चाकण में दो युवकों की गुंडागर्दी, पुणे-नासिक हाईवे पर ST बस रोककर चालक से बेरहमी से मारपीट

Reporter: Javed Shaikh

चाकण (पुणे): महाराष्ट्र के चाकण इलाके में सड़क पर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। पुणे-नासिक हाईवे पर दो युवकों ने कथित तौर पर ST बस रोककर बस चालक के साथ बेरहमी से मारपीट की।

जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान बस में कई यात्री सवार थे। यात्रियों ने युवकों को रोकने और मामला शांत करने की अपील की, लेकिन उनकी अपील का भी कोई असर नहीं हुआ।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सार्वजनिक परिवहन की बस में इस तरह की घटना से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अब सवाल यह है कि दिनदहाड़े हाईवे पर बस रोककर चालक से मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस क्या कार्रवाई करती है?

Crime Detection News इस मामले पर आगे की अपडेट पर नजर बनाए हुए है।

#Chakan #STBus #PuneNashikHighway #MaharashtraNews #BreakingNews