मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की प्रॉपर्टी पर कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। इस बीच अजय देवगन की टीम की ओर से कथित तौर पर सफाई दी गई है कि कार्रवाई जुहू स्थित उनके बंगले पर नहीं, बल्कि गोरेगांव में मौजूद उनकी दूसरी प्रॉपर्टी पर की गई है, जिसे किराये पर दिया गया था।
हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। कार्रवाई किस विभाग ने की, इसकी वजह क्या थी और संबंधित प्रॉपर्टी पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

