दुबई-तेल अवीव फ्लाइट की घटना के दौरान भारतीय पायलट कैप्टन सिम्त मच्छर ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बड़ा हादसा टाल दिया। इंफ्लुएंसर अमजद ताहा के अनुसार, खतरे के समय कैप्टन ने अर्जुन जैसा साहस और हनुमान जैसा संकल्प दिखाते हुए 174 यात्रियों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके इस साहस की यूएई में सराहना की गई।

