ठाणे वेस्ट के स्टेशन रोड स्थित ओरेओ SPA पर पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। पुलिस के अनुसार, SPA में 45 मिनट की मसाज और कथित वेश्यावृत्ति पैकेज के लिए ₹5,000 लिए जाने की बात सामने आई है।पुलिस को सूचना मिलने के बाद DCP बालासाहेब पाटील को अवगत कराया गया, जिसके बाद PI संजय दवणे (क्राइम PI) के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा।बताया गया है कि इससे पहले भी इसी SPA पर कार्रवाई में तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया था और एक मैनेजर को गिरफ्तार किया गया था। SPA के मालिक कदाम के फरार होने और बाद में अग्रिम जमानत हासिल करने की भी जानकारी सामने आई है।स्थानीय पुलिस की कथित चेतावनी के बावजूद उसी स्थान पर SPA दोबारा शुरू किए जाने की बात भी सामने आई है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

