नवी मुंबई : कोपरखैरने इलाके में प्रेम संबंध टूटने से नाराज एक युवक द्वारा कथित तौर पर पिस्टल से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस घटना में दो बहनें घायल हो गईं। वारदात के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रेमिका द्वारा रिश्ता खत्म किए जाने से नाराज युवक ने कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया। फायरिंग में दो बहनें घायल हुईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।रिपोर्ट:
Crime Detection News

