मुंबई: मुंबई पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक में असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर (API) धनराज चौधरी को उत्कृष्ट कार्य के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती द्वारा सम्मानित किया गया।
बैठक के दौरान अपराधों का पता लगाने, आरोपियों को सजा दिलाने और चोरी की संपत्ति बरामद करने में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए। इसी क्रम में API धनराज चौधरी को भी उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
मुंबई पुलिस की ओर से पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट सेवा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह सम्मान दिया गया।

