CRIME DETECTION NEWS

आपका विश्वास, हमारी पहचान

सच्ची खबर | बेबाक रिपोर्टिंग | जनता की आवाज़

अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित ‘जलसा’ बंगले पर पारिवारिक विवाद! 1993 की गिफ्ट डीड को रमोला बच्चन ने दी चुनौती, अंधेरी रजिस्ट्रार कार्यालय में मामला पहुंचा

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित आलीशान बंगले ‘जलसा’ को लेकर एक पुराना संपत्ति विवाद सामने आया है।

अमिताभ बच्चन के परिवार से जुड़ी रमोला बच्चन ने वर्ष 1993 में तैयार की गई कथित गिफ्ट डीड की वैधता पर सवाल उठाए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद बच्चन परिवार की संपत्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, विवाद जलसा बंगले के मालिकाना हक और उसके हस्तांतरण से जुड़े दस्तावेजों को लेकर है। रमोला बच्चन का दावा है कि बंगले के स्वामित्व से संबंधित दस्तावेजों में अनियमितताएं हैं और कथित गिफ्ट डीड उनकी जानकारी एवं सहमति के बिना तैयार की गई थी।

शिकायत में गिफ्ट डीड के दस्तावेजों, स्टाम्प ड्यूटी और गवाहों के हस्ताक्षरों को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। इस मामले को लेकर मुंबई के अंधेरी स्थित डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफ को-ऑपरेटिव सोसायटी के समक्ष शिकायत पहुंची है।इस विवाद में एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी बताया जा रहा है कि हाउसिंग सोसायटी के रिकॉर्ड में जया बच्चन का नाम दर्ज है, जबकि महाराष्ट्र सरकार के प्रॉपर्टी कार्ड में रमोला बच्चन का नाम होने का दावा किया गया है।

इसी अंतर को लेकर दस्तावेजों की वैधता और वास्तविक मालिकाना हक पर सवाल खड़े हुए हैं।फिलहाल मामले में कोई अंतिम फैसला सामने नहीं आया है। संबंधित अधिकारियों की सुनवाई और दस्तावेजों की जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की ओर से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Crime Detection News इस मामले से जुड़ी आगे की अपडेट पर नजर बनाए हुए है।