CRIME DETECTION NEWS

आपका विश्वास, हमारी पहचान

सच्ची खबर | बेबाक रिपोर्टिंग | जनता की आवाज़

मुंबई में ₹1.07 करोड़ का ‘हाइड्रो गांजा’ जब्त, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स सेल की आजाद मैदान यूनिट ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 3 किलो 60 ग्राम ‘हाइड्रो गांजा’ बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1 करोड़ 7 लाख 10 हजार बताई गई है।इस मामले में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।