मुंबई :डी न नगर पुलिस स्टेशन में सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सचिन गवास के पदभार संभालने के कुछ ही दिनों बाद एक बड़ा दावा और संकल्प सामने आया था। बताया जाता है कि उन्होंने डी न नगर पुलिस स्टेशन के छोटे-बड़े अधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस स्टेशन की हद से ड्रग्स तस्करी के काले कारोबार को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया था।
इस संकल्प को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो/पोस्ट भी मौजूद होने की बात कही जा रही है, जिसमें ड्रग्स के अवैध कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने का संदेश दिया गया था।
लेकिन आज सवाल उठता है कि आखिर वे कदम कहां गए? वे वादे कहां गए? क्या डी न नगर पुलिस स्टेशन की हद से ड्रग्स का कथित कारोबार पूरी तरह समाप्त हो गया है? यदि नहीं, तो इस दिशा में अब तक क्या ठोस कार्रवाई की गई?
सचिन गवास से सवाल है कि पदभार संभालते समय किए गए उस संकल्प का क्या हुआ? क्या उस संकल्प को पूरा करने के लिए कोई विशेष अभियान चलाया जा रहा है?
DCP डॉ. मोहित कुमार गर्ग से भी जवाब की अपेक्षा
इस मामले में तत्कालीन DCP डॉ. मोहित कुमार गर्ग की भूमिका और निगरानी को लेकर भी सवाल उठते हैं। स्थानीय सूत्रों में उनकी छवि एक ईमानदार और भ्रष्टाचार-मुक्त अधिकारी के रूप में बताई जाती है।
यदि ऐसा है, तो फिर उनके कार्यकाल में संबंधित क्षेत्र में कथित ड्रग्स तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाए गए? ड्रग्स के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कितनी कार्रवाई हुई? क्या संबंधित पुलिस स्टेशन से इस संबंध में जवाबदेही तय की गई?
DCP डॉ. मोहित कुमार गर्ग से सीधे सवाल है कि ड्रग्स माफियाओं और कथित तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए गए? आखिर ड्रग्स के अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश क्यों नहीं लग पा रहा है?
वादे नहीं, जमीन पर कार्रवाई चाहिए!
आज जरूरत सिर्फ बैठकों, घोषणाओं और संकल्पों की नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाली कार्रवाई की है। गरीब हॉकर्स के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई हो सकती है, तो नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ भी कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग है कि डी न नगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में ड्रग्स की कथित बिक्री और तस्करी की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई का ब्योरा मांगा जाए।
Crime Detection News का सवाल साफ है—सचिन गवास के संकल्प और DCP स्तर पर की गई निगरानी के बावजूद ड्रग्स तस्करी पर प्रभावी रोक कब लगेगी? गरीब हॉकर्स पर कार्रवाई के साथ ड्रग्स कारोबारियों पर भी कानून का शिकंजा कब कसेगा?

