पालघर, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने प्रतिबंधित गुटखे की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।
बिजली के सामान की आड़ में भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा ले जाया जा रहा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर तैनात पुलिस ने एक टेम्पो को पकड़ा।
तलाशी के दौरान बिजली के सामान की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा बरामद हुआ।
इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये का माल पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है।पुलिस की इस कार्रवाई से प्रतिबंधित गुटखे की अवैध तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है।
मामले में आगे की जांच और संबंधित आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

