CRIME DETECTION NEWS

आपका विश्वास, हमारी पहचान

सच्ची खबर | बेबाक रिपोर्टिंग | जनता की आवाज़

वोट चोरी के सबूत हमारे पास हैं, राष्ट्रपति ने मांगा प्रमाण: राहुल गांधी; BJP ने किया पलटवार

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास चुनाव में धांधली के सभी सबूत मौजूद हैं और पूरा देश इस मामले को देख चुका है।राहुल गांधी ने कहा कि वह सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाकर भारत के मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात करेंगे और उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे।

उन्होंने राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान चुनावी व्यवस्था में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया।राहुल गांधी के मुताबिक, राष्ट्रपति ने उनसे सबूत पेश करने को कहा। वहीं, इस मामले पर BJP ने भी प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से बैठक के संबंध में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।