CRIME DETECTION NEWS

आपका विश्वास, हमारी पहचान

सच्ची खबर | बेबाक रिपोर्टिंग | जनता की आवाज़

दिल्ली में ‘तिरंगा मार्च’ से पहले बड़ा फैसला, 2 दिन बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

नई दिल्ली: दिल्ली में चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च को लेकर हलचल तेज हो गई है। नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को आम जनता के लिए बंद रखने का फैसला किया है।

🔴 दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च का आह्वान किया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि मौजूदा प्रतिबंधों के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने के लिए लोगों के एक छोटे समूह को किसी उपयुक्त स्थान पर सुविधा दी जा सकती है।

⚖️ हाई कोर्ट में भी पहुंचा मामलादिल्ली हाई कोर्ट ने प्रस्तावित मार्च पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। हालांकि, पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है। कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ाई गई है।सेंट्रल पार्क को बंद रखने का फैसला ऐसे समय में आया है, जब प्रस्तावित मार्च को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट पर हैं।

📌 महत्वपूर्ण: सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर 2026 को आम जनता के लिए बंद रहेगा।