ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच G7 देशों ने 10 करोड़ बैरल तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के भंडार को बाजार में जारी करने पर सहमति जताई है। इस योजना की शुरुआत बड़ी मात्रा में डीजल जारी करने से होगी।अमेरिका में डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के बाद यह फैसला लिया गया है। G7 के मुताबिक डीजल की बड़ी खेप अगले 20 दिनों में बाजार में उतारी जाएगी, जबकि बाकी मात्रा अगले चार महीनों में जारी की जाएगी।G7 में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं। यूरोपीय संघ भी इस फैसले में शामिल है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डीजल जारी करने के फैसले का स्वागत किया है। G7 देशों ने आपस में ऊर्जा निर्यात पर प्रतिबंध नहीं लगाने पर भी सहमति जताई है।विशेषज्ञों के मुताबिक इस कदम से ईंधन की कीमतों पर कुछ समय के लिए दबाव कम हो सकता है, लेकिन रणनीतिक भंडार कम होने से भविष्य में ऊर्जा सुरक्षा को लेकर जोखिम भी पैदा हो सकता है।

