मीरा रोड में MBVV क्राइम ब्रांच ने कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक महिला एजेंट को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में दो युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू कराया गया।
पुलिस को NGO के माध्यम से सूचना मिली थी कि मीरा रोड ईस्ट के काशीगांव पुलिस स्टेशन की सीमा में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर फाउंटेन होटल के पास काठियावाड़ी ढाबे के नजदीक एक महिला एजेंट युवतियों को ग्राहकों तक पहुंचाने आने वाली है।
सूचना के आधार पर महिला अत्याचार प्रतिबंधक एवं विशेष बालकांचे संरक्षण व काळजी कक्ष की सीनियर PI तृप्ति देशमुख और उनकी टीम ने बोगस ग्राहक तथा पंचों की मदद से जाल बिछाया।
छापेमारी के दौरान एक महिला एजेंट को गिरफ्तार किया गया और दो युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला पर मुंबई के नामचीन डिस्को क्लब और ऑर्केस्ट्रा बार में काम करने वाली युवतियों को कथित तौर पर देह व्यापार के लिए ग्राहकों तक पहुंचाने का आरोप है।
पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, ग्राहकों और संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार महिला के खिलाफ BNS और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम (PITA Act) के तहत कार्रवाई की जा रही है।
रेस्क्यू की गई दोनों युवतियों को सुरक्षित महिला सुधारगृह भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।यह पूरी कार्रवाई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों DCP संदीप डोईफोडे और ACP नितिन पाटील के मार्गदर्शन में सीनियर PI तृप्ति देशमुख तथा उनकी टीम ने की।
Reported by: Javed Shaikh
© Content owned by Crime Detection News. Unauthorized copying, reproduction or re-uploading is strictly prohibited.

