CRIME DETECTION NEWS

आपका विश्वास, हमारी पहचान

सच्ची खबर | बेबाक रिपोर्टिंग | जनता की आवाज़

मालाड में Warehouse के नाम पर हुक्का पार्लर चलने का आरोप! पूरी रात कारोबार जारी, पुलिस की जानकारी पर उठे सवाल

मुंबई के मालाड इलाके में स्थित Warehouse (Kitchen & Bar) को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि वेयरहाउस के नाम पर संचालित इस प्रतिष्ठान में हुक्का पार्लर चलाया जा रहा है और देर रात से लेकर सुबह तक गतिविधियां जारी रहती हैं।

स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह सिलसिला कथित तौर पर रोजाना जारी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पूरी रात यह प्रतिष्ठान किसकी अनुमति से संचालित हो रहा है? क्या संबंधित विभागों से इसे हुक्का परोसने की अनुमति प्राप्त है?

मालाड पुलिस की भूमिका पर सवालक्या मालाड पुलिस स्टेशन को इस गतिविधि की जानकारी नहीं है? यदि जानकारी है, तो अब तक जांच और कार्रवाई क्यों नहीं की गई? क्या संबंधित विभाग इस प्रतिष्ठान के लाइसेंस और अनुमति की जांच करेंगे?

मुंबई पुलिस और मालाड पुलिस से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर उचित कार्रवाई की जाए।

Crime Detection News जल्द ही इस मामले से जुड़े उपलब्ध सबूतों के साथ वीडियो साझा करेगा।

अब देखना होगा कि संबंधित पुलिस प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है।