
ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो चोरी की बाइक बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 34 वर्षीय शाह रुख जावेद खान के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी को 24 सितंबर 2026 को मुंब्रा इलाके से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान नौपाड़ा और कोलशेवाड़ी पुलिस स्टेशन की हद में मोटरसाइकिल चोरी की दो वारदातों का खुलासा हुआ।आरोपी के पास से करीब 1 लाख 25 हजार रुपये कीमत की दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। मामले की आगे की जांच ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट-1 द्वारा की जा रही है।
Leave a Reply