मुंबई: भांडुप ईस्ट में एक शादी समारोह के बाद फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है।
समारोह में खरवास खाने के बाद 27 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, शादी समारोह में शामिल लोगों ने खरवास का सेवन किया था, जिसके बाद कई लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने लगीं।
इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।फिलहाल सभी प्रभावित लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना के बाद खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता और फूड पॉइजनिंग के कारणों की जांच की जा रही है।

