मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-11 (कांदिवली) ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 किलो 32 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 करोड़ 16 लाख रुपये बताई गई है।
इस कार्रवाई के दौरान तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।
मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

