ISRO : वी नारायणन बनाये गए इसरो के नये अध्यक्ष, इस दिन वर्तमान प्रमुख एस सोमनाथ से लेंगे पदभार

वि नारायणन के पास लगभग चार दशकों का अनुभव है। उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष संगठन में कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है। उन्होंने रॉकेट और अंतरिक्ष यान प्रणोदन में विशेषज्ञता हासिल की है। वह जीएसएलवी एमके इल वाहन के सी25 क्रायोजेनिक प्रोजेक्ट के परियोजना निदेशक भी थे।

केंद्र सरकार ने वी नारायणन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का नया अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग का सचिव नियुक्त किया है। वे 14 जनवरी को इसरो के वर्तमान प्रमुख एस सोमनाथ से पदभार ग्रहण करेंगे। केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इस बारे में अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसमें बताया गया है कि वी नारायणन की नियुक्ति 14 जनवरी से दो साल की अवधि के लिए रहेगी। बता दें कि सोमनाथ ने 14 जनवरी, 2022 को तीन साल के कार्यकाल के लिए अंतरिक्ष विभाग के सचिव के रूप में कार्यभार संभाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *