नेपाल के पोखरा से वापस महाराष्ट्र लाए जाएंगे 24 लोगों के शव, बस हादसे में गई जान

पोखरा से काठमांडू जा रही एक भारतीय पर्यटक बस में लगभग 43 भारतीय सवार थे। यह बस शुक्रवार को मर्स्यांगदी नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई है।

नेपाल के पोखरा में भारतीय पर्यटकों से भरी बस राजमार्ग से पलटकर 150 मीटर नीचे तेज बहाव वाली मर्स्यांगदी नदी में गिर गई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई है। इस बस में 43 लोग सवार थे। 16 लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। अब महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के कार्यालय ने जानकारी दी है कि बस हादसे में मारे गए 24 लोगों के शव शनिवार को महाराष्ट्र वापस लाए जाएंगे। 41 लोगों की मौत

हादसे को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने कहा है कि नेपाल में बस के नदी में गिरने से 41 लोगों की मौत हो गई है। नेपाल की सेना ने 12 लोगों को अस्पताल पहुंचाया है। उन्होंने कहा है कि हमारे पास सटीक आंकड़ा नहीं है। हम लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री से भी बातचीत की है।

https://youtube.com/@crimedetectionnews?si=yGeT3RcxilX0m-TC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *