मुंबई: भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी करने के बाद, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने बृहस्पतिवार को शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया। भारी बारिश को को देखते हुए मुंबई पुलिस ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। मुंबई पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया कि आईएमडी ने कल सुबह 8.30 बजे तक मुंबई के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है। सभी मुंबईवासियों से अनुरोध है कि जब तक आवश्यक न हो, घर के अंदर ही रहें। कृपया सुरक्षित रहें। किसी भी आपात स्थिति के लिए डायल 100 या डायल 112 करें।
मुंबई में फिर भारी बारिश का रेड अलर्ट, पुलिस की अपील- बहुत जरूरी होने पर ही घरों से निकलें
