Flydubai फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, को-पायलट ने पायलट पर कुल्हाड़ी से किया हमला

दुबई: Flydubai की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब को-पायलट ने कॉकपिट में पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और विमान का नियंत्रण हासिल करने की कोशिश की।UAE अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना को संभावित ‘आतंकी हमला’ माना जा रहा है। विमान में 170 से अधिक लोग सवार थे। हमले के बाद यात्रियों और क्रू सदस्यों ने को-पायलट को काबू किया।घटना के दौरान विमान की ऊंचाई तेजी से कम हुई, लेकिन बाद में विमान को सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। मामले की जांच UAE अधिकारियों द्वारा की जा रही है और घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *