CRIME DETECTION NEWS

आपका विश्वास, हमारी पहचान

सच्ची खबर | बेबाक रिपोर्टिंग | जनता की आवाज़

पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, सर्वजन सनातन पार्टी के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

वाराणसी: पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव ने सक्रिय राजनीति में कदम रखते हुए सर्वजन सनातन पार्टी (SSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल ली है। काशी से अपने नए राजनीतिक सफर की शुरुआत का ऐलान करते हुए राव ने कहा कि भारत को आधुनिक विकास के साथ अपनी सभ्यतागत जड़ों, संस्कृति और ज्ञान परंपराओं से भी जुड़े रहना चाहिए।एम. नागेश्वर राव ने कहा कि करीब चार दशक तक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और प्रशासन के क्षेत्र में काम करने के बाद अब वह अपने अनुभव का इस्तेमाल देश और समाज के हित में करना चाहते हैं।उन्होंने पार्टी के विजन के चार प्रमुख स्तंभ बताए—शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सभ्यतागत जुड़ाव। राव के मुताबिक पार्टी आधुनिक और तकनीकी रूप से विकसित भारत के साथ अपनी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने पर जोर देगी।उन्होंने यह भी कहा कि सनातन किसी जाति या समुदाय के खिलाफ नहीं है और पार्टी का उद्देश्य समाज में विभाजन पैदा करना नहीं, बल्कि सभी के लिए काम करना है।