CRIME DETECTION NEWS

आपका विश्वास, हमारी पहचान

सच्ची खबर | बेबाक रिपोर्टिंग | जनता की आवाज़

LARA मनी लॉन्ड्रिंग केस में तेजस्वी यादव की कोर्ट में पेशी, केंद्रीय एजेंसियों पर लगाए राजनीतिक निशाने के आरोप

नई दिल्ली: LARA प्रोजेक्ट्स मनी लॉन्ड्रिंग केस में RJD नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 3 अक्टूबर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। उनके साथ लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी अदालत पहुंचे।कोर्ट के बाहर तेजस्वी यादव ने कहा कि उनका परिवार न्यायिक प्रक्रिया में पूरा सहयोग कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई लड़ने के कारण ED, CBI और इनकम टैक्स जैसी केंद्रीय एजेंसियां उनके परिवार के पीछे पड़ी हैं।तेजस्वी यादव ने कहा कि वे मजबूती से अपना पक्ष अदालत के सामने रखते रहेंगे। मामले में अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी।