CRIME DETECTION NEWS

आपका विश्वास, हमारी पहचान

सच्ची खबर | बेबाक रिपोर्टिंग | जनता की आवाज़

हिरण की खाल की तस्करी के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹13.60 लाख का माल जब्त

ठाणे पुलिस अपराध शाखा यूनिट-1 ने हिरण प्रजाति के वन्यजीव की खाल की तस्करी कर खरीद-बिक्री करने के आरोप में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से ₹5 लाख कीमत की हिरण की खाल, मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार सहित कुल ₹13.60 लाख का माल जब्त किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर सुल्तान शाह (47), अमीर अहमद खान (44) और भावेश जीवन वाघेड़ (44) के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कलवा पुलिस स्टेशन में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की संबंधित धाराओं और भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच अपराध शाखा यूनिट-1 द्वारा की जा रही है।