मुंबई के शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने किया।प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और SIR प्रक्रिया को रोकने समेत मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए।
प्रदर्शन में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, शबाना आज़मी, गायक-संगीतकार विशाल ददलानी और निर्देशक विशाल भारद्वाज सहित फिल्म जगत से जुड़े कई लोग नजर आए।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा और छात्र संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस और BMC की ओर से शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी, इसके बावजूद प्रदर्शनकारी वहां पहुंचे।
इलाके में पुलिस की भारी तैनाती रही।CJP ने SIR को लेकर पारदर्शिता और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर अपनी मांगें सामने रखीं। वहीं, निर्वाचन आयोग ने SIR से जुड़े फैसलों को तीन सदस्यीय आयोग द्वारा सर्वसम्मति से लिए जाने की बात कही है।

